UP/ Hathras रामनारायण काके एवं अन्य का स्वागत करते सपाई हाथरस। समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थाम लिया। मुकेश कुमार फौजी और अजय कुमार दिवाकर के नेतृत्व में इन नेताओं ने सपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार की शाम सासनी के कैलोरा चैराहे के निकट स्थित ओम वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। इसमें हाथरस सुरक्षित (78) विधानसभा क्षेत्र के सासनी और हाथरस ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व एवं भावी विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके थे। सम्मेलन की अध्यक्षता ठाकुर विजयपाल सिंह शेखूपुर अजीत वालों ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. राधेश्याम रजक ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत नींव होते हैं और आपसी समन्वय, अनुशासन तथा जनभावनाओं को संगठन तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा और प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए नियमित बैठकों और बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया। आयोजक रामनारायण काके ने वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाकर ही जीत सुनिश्चित की जा सकती है। वरिष्ठ नेता राकेश कुमार बघेल ने भी स्थानीय समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान पर बल दिया। इस दौरान पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित धीरज पांडे, पंडित श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश जादौन, शैलेंद्र सिंह टीटू, सुनील कुमार दिवाकर, अतुल सेंगर, बंटी सेंगर, ठाकुर नागपाल सिंह, सुमित्रा देवी सेंगर, कंचन लता सेंगर, अनिल कुमार वार्ष्णेय, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता और अवधेश शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hathras: भाजपा छोड़ दर्जनों नेताओं ने थामा सपा का दामन














