UP/ Hathras सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर स्वागत करते हुए हाथरस। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति बनने पर जोगिया बाईपास स्थित मां कात्यायनी मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के चरण सेवक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में विधायक का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक निधि से मंदिर परिसर में लगाई गई हाईमास्ट लाइट का भी उद्घाटन किया गया।हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन विधायक ने महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के बाद स्विच ऑन कर किया। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति के रूप में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के विकास के साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज ने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अमित ठाकुर, सोहन सिंह, टिंकू राना, राज्य दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा, सोनू ठाकुर, हेमंत सिसोदिया, राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Hathras: महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति बनने पर सदर विधायक का स्वागत
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras रूद्राविभेषक करते श्रद्धालुहाथरस। सासनी किले के पास स्थित प्राचीन बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में बांके…













