Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

hathras आरएसएस के सेवा विभाग ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित कीं पाठ्य पुस्तकेंआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग का किया प्रयास

UP/ Hathras, आरएसएस सेवा विभाग के लोग हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से श्री रामबाग इंटर कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक जितेन्द्र ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी, व्यवसाय अध्ययन सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें वितरित की गईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश कलसा वालों ने की, जबकि संचालन जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह, जिला मंत्री राजीव आर्य, कोषाध्यक्ष भतेन्द्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, शिक्षक चारम त्यागी, रूपेंद्र शर्मा, दीपेश तिवारी, ज्ञानप्रकाश शर्मा, चंदन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *