Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS” वर्षो बाद रजवाहा में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

ChatGPT Image Aug 22 2026 10 16 54 PM

UP/ HATHRAS: सिंघर्र के रजवाहा में पानी आने पर जानकारी देते समाजसेवी ग्रामीण कोमल सिंह तोमर हाथरस। गांव सिंधर्र होकर जा रहे रजवाहा में पानी आने पर किसान बेहद खुशी और राहत लेकर महसूस कर रहे है। बता दें कि कई वर्षों पूर्व पहले बनाए गए रजवाहा में पहली बार पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वर्षों से पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस उपलब्धि के लिए सरकार, संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और मंत्री का आभार जताया।
शनिवार को गांव के रजवाहा में पानी आने से समाजसेवी ग्रामीण कोमल सिंह तोमर ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए बनाए गए इस बम्बे में निर्माण के बाद से अब तक पानी नहीं पहुंच पाा था। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी साधनों और महंगे संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित होती थीं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से बम्बे में पानी पहुंचाने की मांग करते आ रहे थे। किसानों के अनुसार, इस बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से बम्बे में पानी का प्रवाह शुरू हो गया। ग्रामीणों बताया कि सिंचाई करने में खासकर खरीफ की फसलों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी रजवाहा में नियमित रूप से पानी आता रहेगा, जिससे गांव के किसानों को स्थायी रूप से सिंचाई की समस्या से राहत मिल सकेगी। इस दौरान ग्रामीण एवं जल निगम के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *