UP/HATHRAS: मिस्त्री फाईल फोटोहाथरस।गांव ऊसवा में शुक्रवार सुबह डीजल इंजन की मरम्मत के दौरान अचानक इंजन का पहिया तेज धमाके के साथ टूट गया। हादसे की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इंजन मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि ऊसवा निवासी रामकिशन पुत्र सियाराम डीजल इंजन की मरम्मत के साथ कृषि कार्य भी करता था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह गांव निवासी दीपक पुत्र रामबाबू के डीजल इंजन की मरम्मत करने पहुंचा था। मरम्मत के दौरान अचानक इंजन का पहिया तेज धमाके के साथ टूटकर बिखर गया। इसकी चपेट में आने से रामकिशन और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रामकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।परिजनों के अनुसार, रामकिशन अपने पीछे पांच संतानों को छोड़ गया है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद इंजन मालिक ने काफी देर तक परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि इंजन का पहिया पहले से चटका हुआ था, जिसके कारण मरम्मत के दौरान वह अचानक टूट गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
डीजल इंजन का पहिया टूटने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत, मालिक घायल
Read Also
Recommendation for You

रक्तदान करते जिला प्रचारकUP/HATHRAS। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी…

UP/HATHRAS : प्रभारी निशांत उपाध्यायहाथरस। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय…












