UP/HATHRAS : प्रभारी निशांत उपाध्यायहाथरस। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी की हाथरस इकाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की पहल की है। पार्टी ने रविवार से जरूरतमंद लोगों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला, शहर, तहसील, ब्लॉक एवं विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य महंगाई से प्रभावित परिवारों को यथासंभव राहत पहुंचाना है। रविवार से अभियान शुरू कर जरूरतमंद लोगों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी वितरित की जाएगी।
महंगाई के विरोध में 30 रुपये किलो चीनी बांटेगी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
Read Also
Recommendation for You

UP/HATHRAS: मिस्त्री फाईल फोटोहाथरस।गांव ऊसवा में शुक्रवार सुबह डीजल इंजन की मरम्मत के दौरान अचानक…

रक्तदान करते जिला प्रचारकUP/HATHRAS। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी…












