Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

hathras: कांवड़ियों पर बरसे फूल, गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारेहतीसा पुल स्थित कांवड़ कैंप में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, बांटा प्रसाद

UP/ HATHRAS नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित कांवड़ कैंप से पुष्प वर्षा करते जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का हाथरस-मथुरा मार्ग स्थित हातिसा पुल के निकट नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित कांवड़ कैंप में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को प्रसाद भी वितरित किया गया।कांवड़ियों के स्वागत के दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। कांवड़ियों और उपस्थित लोगों के ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं के निवास जनपद, यात्रा मार्ग तथा हाथरस में कांवड़ मार्गों एवं शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई। कांवड़ियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार जताया।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक जल्दबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का आह्वान किया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने भी कांवड़ियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है।कांवड़ कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा पेयजल, भोजन, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं से कांवड़ श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *