Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

संपूर्ण समाधान दिवस में आधा दर्जन शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर निस्तारण

UP/HATHRAS कोतवाली में लगा समाधान दिवस हाथरस। थाना सासनी परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार डॉली यादव ने की, संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने किया। समाधान दिवस में क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने पुलिस से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ताओं को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी से फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *