UP/HATHRAS: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के पदाधिकारी व भक्त हाथरस। हरियाली तीज एवं सावन माह के प्रथम बुधवार के अवसर पर शहर के होली वाली गली स्थित प्रसिद्ध श्री चमत्कारी गणेश महाराज मंदिर में श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के तत्वावधान में भव्य फूल बंगला, हरियाली श्रृंगार एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 51 दीपों से की गई भव्य महाआरती रही। आरती में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष दिनदयाल शर्मा (दीनू पंडित) ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।महाआरती के उपरांत श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुलवाल एवं समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के पदाधिकारियों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय, संजीव गोयल, पूनम शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष गुड़िया चौधरी, जय नारायण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras:हरियाली तीज पर श्री चमत्कारी गणेश मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला, 51 दीपों से हुई महाआरती
Hathras:हरियाली तीज पर श्री चमत्कारी गणेश मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला, 51 दीपों से हुई महाआरती
Recommendation for You

UP/HATHRAS: रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, ऋषि बिंदल ने संभाली अध्यक्ष…

UP/HATHRAS स्नेह मिलन समारोह में मौजूद क्लब की सदस्याएं हाथरस। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब…












