Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS फ्रेंडशिप डे पर इनरव्हील क्लब रॉयल का स्नेह मिलन, मित्रता का दिया संदेश

UP/HATHRAS स्नेह मिलन समारोह में मौजूद क्लब की सदस्याएं हाथरस। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ हाथरस रॉयल ने अलीगढ़ रोड स्थित क्योटो स्काई टॉवर रेस्टोरेंट में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि सच्ची मित्रता विश्वास, सम्मान और सहयोग की मजबूत नींव पर आधारित होती है तथा क्लब के सदस्य इसी भावना से समाजसेवा में योगदान देते हैं।समारोह में सदस्यों ने खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया तथा एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर प्रेम, सौहार्द और सहयोग का संदेश दिया। अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राधा गावर, पायल गुलाटी, दीपिका शर्मा, नेहा गुप्ता ,दीपा चड्ढा, सीमा, भारती, जूही, दीपा, पूजा, ज्योति, जिया, दीप्ति अग्रवाल, कोमल, नीतू, रेनू, नेहा, तनु, सपना, लीना, कमलेश, सुमन, मोनिका एवं रुपाली सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *