UP/Hathras। पवित्र श्रावण मास में श्रद्धा और भक्ति को लेकर उमड़ रहे कांवड़ियों और शिवभक्तों के जनसैलाब को देखते हुए सासनी में पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह कमर कस तैयारियों में जुटा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रविवार को कांबडियांे के यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सासनी कोतवाली चैराहे पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। चैराहे पर मजबूत बैरियर लगाकर भारी वाहनों और सामान्य ट्रैफिक को परिवर्तित कर दिया गया है, ताकि कांवड़ियों के मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का अवरोध पैदा न हो और शिवभक्त बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। कोतवाली चैराहे सहित नगर के प्रमुख तिराहों, चैराहों और कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने और कांवड़ियों की कतारों को सुरक्षा मिले, इसलिए भारी वाहनों को बाहरी रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, भव्य और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अफसरान ने बताया कि आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील है कि वे पुलिस द्वारा बनाए गए डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन की इस चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की सराहना की जा रही है, जिससे कांवड़ यात्रा बिना किसी बाधा के भक्तिमय माहौल में निरंतर आगे बढ़ रही है।
सासनी में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैदश्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम














