Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

उपभोक्ता कल्याण परिषद ने नए पूर्ति अधिकारी से की चर्चा जनहित के मामलों के प्रभावी समाधान पर बनी सहमति

UP/Hathras: शिष्‍टाचार भेंट करते हुए उपभोक्ता कल्याण परिषद के पदाधिकारीहाथरस। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नवागत जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम से उनके कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में भेंट की। यह भेंट समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया के नेतृत्व में हुई।
इस दौरान समिति के विभिन्न पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और आम जनता से जुड़ी उपभोक्ता समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने इस अवसर पर कहा कि विभाग और उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान मिलकर करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण का आश्वासन दिया तथा समिति के सहयोग की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने श्री गौतम को पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने श्री गौतम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक, महामंत्री महिला मोर्चा रीना गौतम, जिला उपाध्यक्ष राजरानी, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह पौरुष और नगर अध्यक्ष कपिल राघव के. सी. महाशय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *