Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

गांव बरसै में जर्जर दीवार के मलबे में दबने से महिला घायल

दीवार गिरने से घायल गुडडी देवी

UP/HATHRAS। गांव बरसै में अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बरसै निवासी गुड्डी देवी पत्नी भगवान सिंह अपने घर से किसी कार्र हेतु पास की दीवार के सहारे होकर गुजर रही थीं, तभी वह पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। जब तक वह संभल पाती, तब तक वह मलबे के नीचे पूरी तरह दब गईं। घटना के दौरान गुड्डी देवी के मुंह से चीख निकल गई। जिसे सुनकर पडौसी एवं अन्य लोग एकत्र हो गये। उधर जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर गुड्डी को बाहर निकाला और परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *