UP/Hathras: स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण करती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकरहाथरस। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सौगात दी है। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 एवं 18 में अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति और तहसील के सामने 7 मीटर ऊंचे पोलों पर स्थापित आधुनिक 90 वाट एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर भी मौजूद रहे।पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि सावन माह में अलीगढ़ रोड से बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने कहा कि मजबूत आधारभूत सुविधाएं किसी भी शहर के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटों से न केवल कांवड़ यात्रियों बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा।लोकार्पण समारोह में वार्ड 11 के सभासद धर्मेंद्र पिप्पल, वार्ड 18 के सभासद दिनेश उपाध्याय, सभासद अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, हिमांशु कौशिक, दिनेश सिंह (नन्हे), सूरज माहौर, अनिल शर्मा (ईएसएल), राहुल शर्मा (पतंजलि), सत्यभान सिंह, लाइट इंस्पेक्टर योगेश भारद्वाज, लाइट इंस्पेक्टर सत्यवीर पलवान, विष्णु सारस्वत, कृष्णा चौधरी सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras:सावन में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, अलीगढ़ रोड पर जलीं आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटेंमंडी समिति और तहसील के सामने 7 मीटर ऊंचे पोलों पर लगीं 90 वाट की हाईमास्ट लाइटें, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
Hathras:सावन में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, अलीगढ़ रोड पर जलीं आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटेंमंडी समिति और तहसील के सामने 7 मीटर ऊंचे पोलों पर लगीं 90 वाट की हाईमास्ट लाइटें, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
Recommendation for You

UP/HATHRAS: सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोहहाथरस। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में…

UP/Hathras: शिष्टाचार भेंट करते हुए उपभोक्ता कल्याण परिषद के पदाधिकारीहाथरस। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के…

UP/Hathras: एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए हाथरस। शहर की हनुमान गली में …

UP/Hathras: प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडलहाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा…










