UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार सिकंदराराऊ नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कासगंज रोड स्थित सिटी पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्हें फूल-मालाओं, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान 51 किलो की फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।समारोह में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया।अपने संबोधन में यतेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने विश्वास जताया कि यतेंद्र शर्मा के संगठनात्मक अनुभव से जिले में भाजपा और मजबूत होगी। मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।समारोह में वैभव वार्ष्णेय, अनिकेत गुप्ता, चेतन शर्मा, मुकेश चौहान, पारस गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, किशनवीर यादव, कमलनयन वार्ष्णेय, निर्मल दास, कुमारी राबिया, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, आशीष ठाकुर, शशिवाला वार्ष्णेय, आशीष महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत
Recommendation for You

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…

HATHRAS/ कथाव्यास आचार्य वल्लभ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष व अन्य हाथरस। श्रीकृष्ण…









