UP/Hathras बैठक में मौजूद उद्योगपति हाथरस। ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर विद्युत अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह तथा सहायक अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति देवेंद्र मोहता ने व्यापारियों की ओर से विद्युत अधिभार में वृद्धि, सिक्योरिटी राशि, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों तथा पूर्ण भुगतान के बाद भी बिलों में बकाया राशि जुड़ने जैसे मुद्दे उठाए।विद्युत अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विभागीय नीतियों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके निराकरण का प्रयास करने की बात कही।अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सभी फीडरों के जूनियर इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को जनहित में कार्य करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती से बचने के निर्देश देने की जानकारी भी दी।बैठक में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
व्यापारियों ने उठाए बिजली बिल और कटौती के मुद्दे, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन
व्यापारियों ने उठाए बिजली बिल और कटौती के मुद्दे, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन
Recommendation for You

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय…

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए के संभावित एवं…












