UP/Hathras श्री वेद भगवान शिविर में हवन करते हुए हाथरस। आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड) के शिविर में विश्व शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे की कामना के साथ विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ चारों वेदों के कलश, गणेश स्थापना तथा वेद भगवान के पूजन-अर्चन से हुआ। आचार्य रूपराम शर्मा और आचार्य बागीष दत्त गौड़ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान विष्णु यज्ञ की 1101, लक्ष्मी-नारायण की 501 तथा गायत्री मंत्र की 101 आहुतियां अर्पित की गईं।यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, धर्म की विजय और आपसी सद्भाव की कामना की। पूरा परिसर भगवान विष्णु, वेद भगवान, बलदेव, रेवती मैया और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में वासुदेव माहौर, डॉली माहौर, श्याम बाबू चिंतन, जयशंकर पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि श्री वेद भगवान शिविर में प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक नियमित हवन होता है, जबकि प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर विशेष यज्ञ आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसमें सहभागिता की अपील की।
विश्व शांति व सद्भाव के लिए श्री वेद भगवान शिविर में हुआ विष्णु यज्ञ
Recommendation for You

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय…

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए के संभावित एवं…












