UP/Hathras निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख नालों और जल निकासी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाती खाना, गणेशगंज ड्रेनेज, ढकपुरा रोड, आगरा रोड, सरस्वती इंटर कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी और स्टेट बैंक कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण में अधिकांश मुख्य नालों से जल निकासी संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी ने मुख्य नालों से जुड़ी छोटी नालियों पर जाली लगाने, तालाब चौराहे स्थित पंपिंग स्टेशन की ड्रेनेज लाइन की तत्काल सफाई कराने तथा आवास विकास कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कर अवरुद्ध कूड़ा हटाने के निर्देश दिए।स्टेट बैंक कॉलोनी में जलभराव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पंप सेट लगाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के सभी नालों की नियमित सफाई, कूड़े का तत्काल उठान और संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Home
ताजा न्यूज़
डीएम ने परखी शहर की जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई व अतिरिक्त पंप लगाने के दिए निर्देश
डीएम ने परखी शहर की जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई व अतिरिक्त पंप लगाने के दिए निर्देश
Read Also
Recommendation for You

Hathras/ नवगठित कार्यकारिणी सदस्य हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत सासनी नगर कार्यकारिणी…











