Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जन सहयोग कल्याण समिति ने ‘अपना घर आश्रम’ में किया खाद्य सामग्री का वितरण

UP/HATHRAS। हाथरस। जन सहयोग कल्याण समिति के तत्वावधान में सामाजिक सरोकार के अंतर्गत 5 जुलाई को एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय ‘अपना घर आश्रम’ में अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, जहाँ समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए समिति के पदाधिकारी एकजुट हुए।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने आश्रम में आवासित सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात की। सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा वहाँ उपस्थित सभी जनों को बिस्कुट, नमकीन, शुद्ध पेयजल और ताजे फल वितरित किए गए।इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से जन सहयोग कल्याण समिति के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा एवं उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष देवदत्त सारस्वत उत्तर प्रदेश सचिव दिवाकर दत्त उपाध्याय ‘व्यास जी’, उत्तर प्रदेश सह सचिव पंडित चंद्रमोहन कौशिक, हाथरस जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान और समाजसेवी अमर सिंह ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। सभी पदाधिकारियों ने अपने हाथों से सामग्री वितरित कर आत्मिक संतोष व्यक्त किया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के बेसहारा और उपेक्षित लोगों की मदद करना है। इस अवसर पर आश्रम प्रबंधन ने समिति के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सभी आगंतुक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संस्था आगे भी अच्छे अच्छे कार्य करती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *