Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरक कार्यक्रम, वैदिक हवन के साथ दिया सामाजिक जुड़ाव का संदेश

UP/Hathras कार्यक्रम में मौजूद लोग  हाथरस। आर्य समाज मुरसान द्वार में रविवार को विधुर, विधवा एवं वरिष्ठ नागरिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनके जीवन में सकारात्मकता लाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य दिनेश अग्निहोत्री के वैदिक हवन, यज्ञ एवं प्रवचन से हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशु कवि अनिल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि नन्नूमल गुप्ता रहे। संचालन राजीव आर्य ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर, उनका सम्मान कर और उनके सुख-दुख में सहभागी बनकर समाज में संवेदनशीलता एवं अपनत्व की भावना को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, सामाजिक समरसता और चिंता मुक्त जीवन पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर दिनेश अग्निहोत्री, नन्नूमल गुप्ता, राजीव आर्य, दिनेश आर्य, अनिल वार्ष्णेय, सुरेश अग्रवाल, तुलाराम सुमन, संजीव सिंघल, शिवशंकर गुलाटी, आकाश वर्मा, गोपाल वार्ष्णेय, हरिओम वर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमारी आर्या, मंजू आर्य, सरिता कौशिक, वेद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *