हाथरस / -रामोजी रिसोर्टहाथरस। हाथरस गेट क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट के बाहर युवक से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने छह नामजद आरोपियों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में बसंत व्यू कॉलोनी निवासी शरद अग्रवाल पुत्र नवीन कुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि 17 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने कुछ व्यापारिक परिचितों को अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट के बाहर छोड़ने गया था। इसी दौरान रिसोर्ट के मालिक मनोज बूटिया, उनके पुत्रों एवं अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।तहरीर के आधार पर पुलिस ने सजल बूटिया, मनोज बूटिया, अचल बूटिया, आदित्य बूटिया, उद्भव बूटिया सहित अन्य अज्ञात बाउंसरों एवं स्टाफ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-
Home
ताजा न्यूज़
रामोजी रिसोर्ट के बाहर युवक से मारपीट का आरोप, छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जपीड़ित ने रामोजी रिसोर्ट के मालिक पर लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
रामोजी रिसोर्ट के बाहर युवक से मारपीट का आरोप, छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जपीड़ित ने रामोजी रिसोर्ट के मालिक पर लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच














