हाथरस / सिकंदराराऊ । आगामी पर्वों मोहर्रम आदि को लेकर बुधवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ताजियादारों एवं संभ्रांत लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने कहा कि आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आपस में भाईचारे के साथ मनाए। गत वर्ष की भांति सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाया जाए । कोई नई परम्परा न डाली जाए । मोहर्रम त्यौहार के दौरान कोई भी ताजिया बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले ताजिया एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें । परंपरागत तरीके से ही ताजिया निकाले जाए । पूर्व की भांति ताजिया जिन मार्गों से निकाले जाते है । वहीं से निकाले जाए उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का फेर बदल न किया जाए । डी0जे0 की ध्वनि मानक के अनुसार रखी जाए व त्यौहार के दौरान निकलने वाले ताजियों की ऊंचाई, चौड़ाई आदि में कोई फेर-बदल न किया जाए । प्रत्येक ताजिया के साथ वॉलिंटियर्स सदस्य लगाने एवं उनके नाम व मोबाइल नंबर की सूची थाने पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए। अफवाहों पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझकर करें। पुलिस अफवाह फैलाने वालों एवं अराजकतत्वों को चिन्हित कर रही है। पुलिस की पैनी नजर है।
आगामी पर्वों को लेकर कोतवाली पर आयोजित शांति समिति की बैठक














