हाथरस / गिरफ्त में आरोपी हाथरस। पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड की जांच में कोतवाली नगर पुलिस को एक और सफलता मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध दो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे तीन लकड़ी के डंडे और दो लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, आगरा निवासी नीतू शर्मा ने 13 अप्रैल 2026 को थाना सहपऊ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की 6 अप्रैल 2026 की रात संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या कर दी गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पाए जाने पर मुकदमा कोतवाली नगर स्थानांतरित कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चल रही विवेचना के दौरान इस मामले में पहले ही 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमल शर्मा और गौरव शर्मा ने दिल्ली में आत्मसमर्पण किया था। दोनों को 16 जून को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बताए जा रहे तीन लकड़ी के डंडे और दो लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपी कमल शर्मा और गौरव शर्मा दिल्ली वाला मोहल्ला, कोतवाली नगर, हाथरस के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।–
Home
ताजा न्यूज़
पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में दो आरोपियों से पुलिस ने बरामद किए आलाकत्लपुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर कराई निशानदेही, तीन डंडे और दो लोहे के पाइप मिलने का दावा
पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में दो आरोपियों से पुलिस ने बरामद किए आलाकत्लपुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर कराई निशानदेही, तीन डंडे और दो लोहे के पाइप मिलने का दावा
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









