Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

डा0 वेद प्रकाश-मुख्य चिकित्साधिकारी, हाथरस द्वारा आज दिनांक- 06.06.2026 को प्रातः 08ः50 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सासनी का औचक निरीक्षण किया

हाथरस – डा0 वेद प्रकाश-मुख्य चिकित्साधिकारी, हाथरस द्वारा आज दिनांक- 06.06.2026 को प्रातः 08ः50 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सासनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसके अनुसार डा0 पंकज कुमार, श्री अनिल कुमार जैसवाल-फार्मासिस्ट, श्री चतुर सिंह-स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्री विनय प्रकाश पवन-नेत्र परीक्षण अधिकारी, डा0 रूचि कमल-एल0एम0ओ0 आयुष, डा0 पावस कुशवाहा-बी0डी0एस0 आर0बी0एस0के0 एवं अन्य उपस्थित मिले। श्री प्रशांत कुमार-बी0पी0एम0 दिनांक- 04.06.2026 से 06.06.2026 तक एवं श्री अमित सेंगर-डी0ई0ओ0 दिनांक- 06.06.2026 को अनुपस्थित मिले। श्रीमती शशी रानी-एफ0डब्ल्यू0सी0 का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अनुपस्थित थीं। डा0 अनु अग्रवाल-डेन्टल सर्जन दिनांक- 05.06.2026 एवं 06.06.2026 को आकस्मिक अवकाश पर थीं एवं दिनांक-03.06.2026 व 04.06.2026 को कम्पलीमेन्ट्री अवकाश पर थीं, जिसके बारे में जानकारी करने पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वह माह मई 2026 में मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एक प्रकरण मेें मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस के आदेशानुसार दिनांक- 01.05.2026 से 06.05.2026 तक मेडिकल काॅलेज अलीगढ़ में ड्यूटी पर थीं, जबकि कम्पलीमेन्ट्री अवकाश का कोई प्राविधान नहीं है। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एवं डा0 अनु अग्रवाल-डेन्टल सर्जन का स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आर0बी0एस0के0 टीम में डा0 पावस कुशवाहा-डेन्टल सर्जन, डा0 नीतू सिंह-एल0एम0ओ0, डा0 सचिन, डा0 अलका, श्री असलम-आप्टोमेट्रिस्ट उपस्थित मिले। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सकीय इकाई पर ओ0पी0डी0 हेतु चिकित्सकों का अभाव है, जिसके दृष्टिग्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि आर0बी0एस0के0 टीम का 01 डाॅक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सासनी पर ही उपस्थित रह कर ओ0पी0डी0 सम्बन्धित कार्य करेगा एंव उनके अधीनस्थ 01 स्टाफ नर्स को आर0बी0एस0के0 टीम को सम्बन्धित कार्य में सहायता हेतु नामित करेंगें। आर0बी0एस0के0 टीम से उनके द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्य का अनुश्रवण किया गया स्थिति संतोषजनक पाई गई साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि कौफ्लियर इंप्लांट का कोई मरीज उनके द्वारा की गई कांउसलिंग के बाद मरीज उपचार हेतु आना चाहता है एवं वह चिकित्सकीय इकाई पर आने में आर्थिक रूप से कमजेार है तो उक्त मरीज को अपने स्तर से आर0बी0एस0के0 का वाहन आवंटित कर केन्द्र तक उपचार हेतु लेकर आएंगें।
लैब कक्ष का निरीक्षण किया, जहां स्टाफ के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि लैब में 01 एस0एल0ए0 व 02 एल0टी0 उपलब्ध हैं। श्री देव ज्योति-एल0टी0 से केन्द्र पर होने वाली जांचों के बारे में जानकारी की गई तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 73 प्रकार की जांचे हानी चाहिएं लेकिन बहुत कम जांचे की जा रही हैं क्येांकि फुली आॅटोमेटिक एनेऐलाईजर संचालित नहीं है जिसमें एच0बी0, सी0बी0सी0, आर0बी0सी0, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य प्रकार की जांचे सम्मिलित हैं। केन्द्र पर हेपेटाईटिस की कीट उपलब्ध नहीं थी, जिसे तत्काल प्राप्त किये जाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। लैब में आॅनलाईन रिपोर्टिंग सम्बन्धित कार्य किया जा रहा था, कचरे के लिए उपलब्ध डस्टबिन कलर कोडिंग के अनुसार उपलब्ध नहीं थी एवं मरीज द्वारा उपलब्ध किये गये स्वाईप के पैकेट डस्टबिन में नहीं डाले गये थे, जिसे तत्काल व्यवस्थित किये जाने हेतु आदेशित किया गया। एक्सरे कक्ष में श्री राकेश चन्द्र-एक्सरे टेक्नीशियन उपस्थित मिले। केन्द्र पर हेल्थ ए0टी0एम0 अक्रियाशील दशा में उपलब्ध मिला, जिसे तत्काल आवश्यक रूप से प्राथमिकता के आधार पर सही करवाये जाने हेतु चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। डेन्टल कक्ष में श्री सौरभ बंसल-डेन्टल हाईजिनिस्ट उपस्थित मिले, उनके द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर डेन्टल सम्बन्धित कार्य के लिए एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ब्लतमग के प्रबंधक को तत्काल बुलाकर डेन्टल चेयर में आर0बी0जी0 लगवाये जाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
ए0आर0वी0 कक्ष में श्री अनिल कुमार जैसवाल-फार्मासिस्ट द्वारा बच्चे को ए0आर0वी0 इंजैक्शन लगाया जा रहा था। एन0सी0डी0 कक्ष में श्री अंशू गौड-एन0सी0डी0 कांउसलर उपस्थित मिली, उनसे उनके द्वारा की जानी वाली कांउसलिंग के बारे में जानकारी की गई, स्थिति असंतोषजनक पाई गई एवं ऐसा प्रतीत हुआ कि उनको जानकारी का अभाव है। इमरजेंसी कक्ष में बैड उपलब्ध थे, मरीजों का आकस्मिक परिस्थिति में दी जानी वाली आॅक्सीजन के बारे में जानकारी की गई, फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि वह आॅक्सीजन सीलेंडर एवं कनसेनटेटर से आॅक्सीजन की पूर्ति करते हैं। मेरे द्वारा उपस्थित फार्मासिस्ट को इमरजेंसी कक्ष में कन्सेन्टेटर एवं औषधि ट्राली रखवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। केन्द्र पर 45 कन्सेन्टेटर उपलब्ध थे।
एन0बी0एस0यू0 कक्ष में श्रीमती हरषिनी भारद्वाज-स्टाफ नर्स, श्रीमती उमा सेंगर-स्टाफ नर्स एवं श्रीमती सरिता गुप्ता-स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। एन0बी0एस0यू0 कक्ष में भर्ती होने वाले नवजात के बारे में जानकारी करने पर स्थिति संतोषजनक पाई गई। उपस्थित स्टाफ को एन0बी0एस0यू0 की गाईडलाईन के अनुसार ही कार्य किये जाने एवं लैबर रूप में गरम पानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। भर्ती मरीज श्रीमती मालती एवं श्रीमती प्रीति से केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा के बारे में जानकारी की गई, स्थिति सामान्य मिली। लैबर रूम के निकट कचरे हेतु डस्टबिन पर पाॅलिथिन उपलब्घ नहीं थी, सम्बन्धित फर्म को नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कोल्ड चैन कक्ष में श्री आकाश कौशिक-कोल्ड चैन हैंडलर एवं श्री श्याम बिहारी- स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरूष) उपस्थित मिले, लाॅगबुक का अवलोकन किया गया, स्थिति संतोषजनक पाई गई। कैम्पस में उपलब्ध दोनों वाटर कूलर को तत्काल ठीक कराते हुए आर0ओ0 एवं ठंडे पानी की व्यवस्था किये जाने हेतु चिकित्सा अधीक्षक, सामु0स्वा0केन्द्र, सासनी को निर्देशित किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, सामु0स्वा0केन्द्र, सासनी को अनुपस्थित कार्मिक श्री प्रशांत कुमार-बी0पी0एम0 दिनांक- 04.06.2026 से 06.06.2026 तक एवं श्री अमित सेंगर-डी0ई0ओ0 दिनांक- 06.06.2026 के अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *