Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आपसी कहासुनी को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला


हाथरस /सासनी-6 जून। कोतवाली क्षेत्र गांव जगीपुर में आपसी कहासुनी को लेकर कुछ दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव जगीपुर में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद ने रौद्र रूप धारण कर लिया, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस को दी तहरीर में गांव जगीपुर निवासी रनवीर सिंह पुत्र सीताराम ने बताया कि उनका भाई धर्मवीर सिंह बीती शाम करीब 6 बजे जगीपुर-खोरना मार्ग पर टहलने निकला था। आरोप है कि सरकारी राशन के लेन-देन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में घात लगाए बैठे राशन डीलर ने अपने अन्य तीन साथियों सहित उसे रास्ते में घेर लिया, और लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने धर्मवीर को देखते ही उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना के दौरान मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तो नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। आरोप है कि सड़क पर तड़प रहे धर्मवीर को देखकर किसी राहगीर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली में रह रहे परिजन जब वापस गांव पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए परिवार को नष्ट करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित रनवीर सिंह ने कोतवाली सासनी में आरोपियों के खिलाफ एम महिला सहित चार लोगों केा नामजद करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि घटना से संबधित मिली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *