Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा पौधा भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर हमें शुद्ध हवा और छाया प्रदान करता है। पौधे हमारे क्षेत्र की जलवायु के लिए उपयोगी हैं और पृथ्वी पर जीवन का सबसे बड़ा आधार हैं। जिस प्रकार आभूषण किसी व्यक्ति की सुंदरता बढ़ाते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे हमारी धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और जीवन योग्य बनाते हैं।
स्कूल के डाइरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर जीवनदायिनी ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है और वातावरण स्वच्छ रहता है।आज के आधुनिक और औद्योगिक युग में वनों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी का प्राथमिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी , रुकम पाल सिंह, अनंतदेव चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, बंटी यादव, ऋषि पाल सिंह , प्रशांत कुमार, ऋषभ शर्मा , अश्वनी कुमार, याशिका चतुर्वेदी , राधा , मंजू गुप्ता, सृष्टि शर्मा , हेमा पाराशर, ज्योति, बृजेश कुमारी, करिश्मा, कमलेश ,ज्योति उपाध्याय, नेहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *