Breaking News
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश व प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत कार्यक्रम आयोजित किया एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी संपन्न सन्तों की सेवा से खुलते हैं मुक्ति के द्वार – डॉ. गोपेश्वर महाराज आज विश्व परायावरण के अवसर पर नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस डॉ० वेद प्रकाश द्वारा सयुक्त रूप से मा० जिला अध्यक्ष हाथरस की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पोधारोपांड किया
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या-13 में सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट


नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा नगर के आधारभूत विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-13, जलेसर रोड स्थित श्याम कॉलोनी में निर्मित सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही उक्त निर्माण कार्य को क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जनसुविधाओं के विकास एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कराए जा रहे ऐसे विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुगम आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर जी, वार्ड संख्या-13 के सभासद श्री अभिषेक राज, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता, सभासद श्री अशोक गोला, सभासद श्री हिमांशु कौशिक, सभासद श्री दिनेश सिंह (नन्ने), सभासद श्री अतुल चौधरी, सभासद श्री काव्य वार्ष्णेय, सभासद श्री राकेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि श्री सुनील कुशवाह, सभासद प्रतिनिधि श्री चन्दन कुमार, सभासद प्रतिनिधि श्री टेकपाल कुशवाह, सभासद प्रतिनिधि श्री राघवेन्द्र चौधरी, श्री राकेश शर्मा (अनाड़ी), श्री सत्यभान सिंह, श्री अर्जुन बाल्मीकि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *