Breaking News
सुलह एवं समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जायेगा निस्तारणः- जयहिन्द कुमार सिंह जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर 15 बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराया गया। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा ग्राम ढकपुरा में एक युवक की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना करने वाले आरोपी ऋषभ से हुई पुलिस मुठभेड़ थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गतआगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में जिला कारागार अलीगढ मे निरूद्ध 02 अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड जहां संवेदनाएं कर्तव्य से जुड़ जाती हैं, वहां पुलिस केवल कानून की रक्षक नहीं बल्कि समाज के भविष्य की निर्माता बन जाती है
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सुलह एवं समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जायेगा निस्तारणः- जयहिन्द कुमार सिंह

banner 120x600
banner 468x60


हाथरस। न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आम जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में समाधान समारोह, 2026 के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री विनय कुमार-तृतीय के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय मंे लंबित है तथा जिनमें समझौते की संभावना है, उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह, 2026 का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना ही नही बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी सम्बन्धों को बनाये रखते हुए त्वरित सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी। समाधान समारोह, 2026 (विशेष लोक अदालत) में शामिल होने हेतु पक्षकार को सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिक बेवसाईट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध गूगल फार्म लिंक https://form.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर मांगी गयी विवरण भरना आवश्यक होगा। गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए संपर्क करें।
1-समाधान समारोह(विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टाॅप(वार रूम) इंचार्ज का संपर्क नंबर-011-23115652, 011-23116464
2-सी0आर0पी0 निदेशक का सम्पर्क नंबर-011.23115652, 011.231164653.
3-वन स्टाॅप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लाॅक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाईन नं0-011.23116464 ईमेल speciallokadalat2026@sci-nic-in Sd/-
(जयहिन्द कुमार सिंह)
प्रभारी सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
हाथरस।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *