Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर 15 बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराया गया।


पुलिस टीम ने ऐसे बच्चों की पहचान की, जो आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा जागरूकता के अभाव में विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। टीम ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया।
थाना कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से “स्कूल चलो अभियान” के नारे लगवाकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और प्रतिदिन विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों को चिप्स, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है तथा समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त होना चाहिए। पुलिस विभाग की यह पहल न केवल सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *