Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गतआगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में जिला कारागार अलीगढ मे निरूद्ध 02 अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड

वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तों से बरामदगी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले 10 अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण यतेंद्र व आशीष शर्मा द्वारा माननीय न्यायालय मे आत्म समर्पण किया गया था। जिनको आज दिनाँक 23.05.2026 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0) पर लेकर 02 अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, व 02 जिन्दा कारतूस (आलाकत्ल) व 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नं0 बरामद किया गया। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण-

  1. यतेन्द्र पुत्र सत्यवीर सिंह, निवासी: ग्राम खजुरिया, थाना मुरसान, जनपद हाथरस ।
  2. आशीष शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी: ग्राम हीरागढी, थाना चन्दपा, जनपद हाथरस ।

बरामदगी का विवरण

  1. 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
  2. 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नं0 । (घटना मे प्रयुक्त)

अनावरित अभियोग —
मु0अ0सं0 51/26 (धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम (Arms Act) थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *