Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जहां संवेदनाएं कर्तव्य से जुड़ जाती हैं, वहां पुलिस केवल कानून की रक्षक नहीं बल्कि समाज के भविष्य की निर्माता बन जाती है

‼️ “नन्हे कदमों को शिक्षा की राह दिखाकर हाथरस पुलिस की थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 30 बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश कराया।”‼️

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के 30 बच्चों का महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, लाला का नगला, प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कॉलोनी, वी0सी0 जुरिया पब्लिक स्कूल एवं सरजोबाई इंटर कॉलेज में प्रवेश कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना कोतवाली नगर हाथरस में बच्चों से आत्मीय मुलाकात की गई। उन्होंने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, फ्रूटी, चिप्स आदि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनसे उनके भविष्य, पढ़ाई और सपनों के बारे में बातचीत की। अधिकारियों द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपने सपनों और भविष्य की इच्छाओं को साझा किया, जिससे पूरा वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायी बन गया।

साथ ही बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, स्कूली ड्रेस एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मानवीय पहल से बच्चों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई अभिभावक भावुक हो उठे और उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वे अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज पा रहे थे, लेकिन पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने उनके बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है। परिवारजनों ने हाथरस पुलिस एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों के सपनों को भी उड़ान मिलेगी।

▶️ इस अवसर पर जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस टीम के इस सराहनीय एवं जनहितकारी कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना भी है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायी कार्य निरंतर किए जाने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *