Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नगला बिहारी मोड़ पर पुलिस का शिकंजा, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हाथरस। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी भुर्रखा, थाना सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *