हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती महाविद्यालय में जहरीला सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, सांप निकलने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश बाबू मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। डॉ. राकेश बाबू ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़कर कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और बाद में उसे प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने डॉ. राकेश बाबू की बहादुरी और समझदारी की सराहना की। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिए जाने के बाद कॉलेज परिसर में स्थिति सामान्य हो गई। इस मौके पर डॉ. राकेश बाबू ने कहा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सांप पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खेतों व आसपास के क्षेत्रों में हानिकारक जीवों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि डर या अज्ञानता के कारण सांपों को नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि वैज्ञानिक सोच और जागरूकता अपनाएं।
सरस्वती महाविद्यालय में जहरीला सांप निकलने से मची अपरा तफरी, वमुश्किल पकड़ा
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









