हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला बेरिया में एक राजमिस्त्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामचरण निवासी नगला बेरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र की बड़ी बेटी को गांव का ही एक शादीशुदा युवक लंबे समय से परेशान और शोषित कर रहा था। आरोपी युवक द्वारा युवती को धमकियां भी दी जा रही थीं, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक, उसके परिवार के सदस्य और कुछ अन्य लोग लगातार जितेंद्र को धमका रहे थे। इन धमकियों से वह काफी मानसिक तनाव और भय में रहने लगा था। बताया गया कि इसी तनाव के चलते देर रात उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Home
ताजा न्यूज़
फांसी लगाकर राजमिस्त्री ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
फांसी लगाकर राजमिस्त्री ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









