Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश,एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र

हाथरस। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी पर हुए हमले को लेकर समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को विजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक से उनकी मुलाकात नही हो सकी जहाँ उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र पीआरओ ममता सिंह को सौंपा। दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दो दिन पहले रात में उनके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें विजेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उन्होंने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जाता है कि घटना थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा इलाके की है, जहां मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *