Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिजरौली स्थित श्री गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया

हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिजरौली स्थित श्री गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। चंदन तिलक लगाये गणवेशधारी शाखा के स्वयंसेवकों ने योग ,व्यायाम , दंड प्रहार, नियुद्ध आदि के प्रदर्शन किये।
वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जिला प्रचारक जय किशोर व नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जय किशोर ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये कहा कि संघ की शाखा पर व्यक्ति निर्माण होता है। शाखा पर सामाजिक समरसता के साथ सभी स्वयंसेवक एक दूसरे के साथ खेलते ही नही बल्कि आपसी परिवारों से भी जुड़े रहते है। जहां शाखा होती है उस क्षेत्र में सांस्कारिक वातावरण का निर्माण होता है। संघ का कार्य समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है । संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से संस्कारित समाज के निर्माण के लिये कार्य कर रहा है । हमें अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण ‘पंच परिवर्तन’ को स्वयं अपनाना है और समाज को अपनाने के लिये प्रेरित करना है।
उन्होंने स्वदेशी, स्वधर्म और स्वराज की महत्ता पर प्रकाश डाला तो पर्यावरण संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से ही सामाजिक समरसता का समर्थक रहा है। इसलिये समाज मे समाजिक समरसता लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन एव नागरिक कार्यव्य पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह ने की संचालन सह नगर कार्यवाह अमित गौतम ने किया।
इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम , नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, नगर सह सेवा प्रमुख राजू ,शरद तिवारी, रामहरी चाहर ,अशोक गौड़, कृष्ण गोपाल ,अरविंद, हरेंद्र , सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *