Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाने हेतु आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन ने जिलाधिकारी से की मांग, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

हाथरस। महिला बाल कल्याण संगठन की एक बैठक जनपद के कस्बा सादाबाद स्थित जिला कार्यालय पर आहुत हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने की।
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के माध्यम से जिले के आम नागरिकों की तरफ से जिलाधिकारी महोदय का ध्यान प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस की ओर दिलाना चाहते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में कई प्राइवेट स्कूल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से बहुत ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। दिहाड़ी मजदूर जो दिन के तीन सौ से चार सौ रूपए कमाता है, उसके लिए दो हजार से पांच हजार रुपए की मासिक फीस देना असंभव है। एडमिशन फीस, एनुअल चार्ज, यूनिफॉर्म, किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 25% गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है, पर कई स्कूल टाल-मटोल करते हैं।
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हुए कहा है कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस संरचना की जांच कराई जाए।उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के तहत मनमानी फीस पर रोक लगाई जाए। गरीब बच्चों के लिए RTE कोटा सख्ती से लागू कराया जाए। हर स्कूल को फीस का विवरण नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सार्वजनिक करना अनिवार्य किया जाए। वही उन्होंने बताया कि शिक्षा मौलिक अधिकार है। फीस के कारण कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए आपके हस्तक्षेप की जरूरत है।
जनपद के विद्यालयो को उचित आदेश देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन उन्हें सौंपेगे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के दर्जनों महिला एव पुरुष पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *