हाथरस। सासनी-विजयगढ रोड स्थित एसबीएस पब्लिक स्कूल में में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल विभाग के विशेषज्ञों ने 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव और आपातकालीन प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके सिखाए। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेकर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्वी और अग्नि सुरक्षा सहायक प्रभु दयाल ने छात्रों को प्रशिक्षित किया। विभाग की टीम ने विभिन्न सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन यंत्रों को चलाने का लाइव प्रदर्शन भी किया। छात्रों को बताया गया कि आग लगने पर तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए और किस प्रकार सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाए। संस्था के निदेशक डॉ. विकास सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय सरकारी जन-जागरूकता अभियानों में पूर्ण सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसा व्यावहारिक ज्ञान भी अनिवार्य है। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी हासिल की
सासनी के स्कूल में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला, 500 छात्रों ने सीखे बचाव के गुर
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













