Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस। नवरात्र के अंतिम दिन आस्था एवं श्रद्धा के साथ की गई मां सिद्धिदात्री की पूजा

सिकंदराराऊ। नगर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और रामनवमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप ‘मां सिद्धिदात्री’ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारे आयोजित किए गए, जहां नौ छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर भोजन कराया गया।
स्थानीय देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, काली मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का क्रम सभी जगह चलता रहा । जगह-जगह देवी जागरण एवं हवन यज्ञ आयोजित हुए। इस दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करते नजर आए।
सांयकाल नगर की कुलदेवी सिद्ध पीठ पथवारी बृजेश्वरी माता रानी मंदिर पर नगर के प्रकांड विद्वान पंडित श्री सुभाष दीक्षित जी के पावन सानिध्य में दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान धर्मेंद्र शर्मा, पुजारी जगदीश कश्यप बीरो लाला, गुरु चेतन पंडित, विष्णु भैया, विश्वजीत वर्मा, राकेश यादव, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, मंजू शर्मा, ममता शर्मा, कन्हैया शर्मा, राजू कश्यप आदि माता रानी के भक्तों ने विश्व कल्याण की भावना, धर्म की रक्षा, पश्चिम मध्य एशिया में शांति सद्भाव की मंगल कामना के साथ यज्ञबेदी में आहुतियां दीं। मंदिर को बहुत ही सुंदर फूलों से सजाया गया। पूरे मंदिर परिसर में मातारानी के जयकारों से भक्ति रसधारा की अनुपम छठा देखते बन रही थी। कार्यक्रम में राजू यादव, दीपक शर्मा, सुनील गुप्ता, राम प्रकाश सक्सेना, वैष्णवी, श्वेता शर्मा ,प्रियांशु आचार्य, मयंक उपाध्याय ,उषा, राम पंडित आदि का विशेष विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *