Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्री राम की शोभायात्रा

IMG 20260328 WA0000

हाथरस।सासनी । नगर में श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर 49 वां ऐतिहासिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ परंपरा के अनुसार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और आयोजन के महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित रहे। ध्वजारोहण शोभायात्रा के संस्थापक स्वर्गीय मदन मोहन वार्ष्णेय की स्मृति को नमन करते हुए, ध्वजारोहण निर्देश चंद्र वार्ष्णेय द्वारा संपन्न किया गया। मेला उद्घाटन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसबीएस यूनियन स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने फीता काटकर किया। डॉ. विकास शर्मा ने विधि-विधान से देवी पूजन संपन्न कराया गया। वहीं शोभायात्रा के दौरान नगर की गलियाँ जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहीं। विभिन्न आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महोत्सव को सफल बनाने में मेला अध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद माहौर, दीपेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, सभासद सुरेंद्र वार्ष्णेय, कमल शर्मा, निशांत वार्ष्णेय, आकाश सिंह, निर्भय वार्ष्णेय, विक्रांत गुप्ता, ललित वार्ष्णेय, भावुक शर्मा उर्फ गोलू, और निर्मल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *