हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया रोड स्थित बालाजी गार्डन के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है, जो आगरा जिले के इरादतनगर स्थित श्यामलाल बगीची का निवासी था। बताया गया है कि गौरव जूते बनाने का काम करता था और बालाजी गार्डन में आयोजित एक लगन समारोह में शामिल होने आया था। जानकारी के अनुसार, गौरव की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित बताया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हाईवे एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आमने-सामने की बाइक भिड़ंत, 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, मचा कोहराम
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









