Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सुशीला फाउंडेशन ने प्रकृति मित्र सम्मान से शिक्षकों को किया सम्मानित

सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें विज्ञान, गणित, पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण में सराहनीय कार्य करने वाले कई राज्यों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मृति सौरभ राय डिप्टी डायरेक्टर प्रशिक्षण नेशनल हेडक्वार्टर पचमढ़ी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया रहे। मंच का संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना ने संयुक्त रूप से किया। पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन तथा समाज में हरित चेतना के प्रसार हेतु किए गए सराहनीय एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए शिक्षकों को “प्रकृति मित्र सम्मान” से विभूषित किया गया। एस एस राय ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित और जिम्मेदार उपयोग आवश्यक है। पेड़ लगाना, प्रदूषण कम करना और जैव विविधता की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी पुस्तक स्काउटिंग : आत्म विकास से राष्ट्र विकास तक की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में डॉ.संजय यादव, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.रजनीबाला, डॉ. जयकिरन, डॉ.ज्योति, डॉ.गुरु प्यारी, सुनीता रानी, माला कुमारी, अनीता, गुलाब सिंह, डॉ. विनय कुशवाहा, डॉ.अरविंद यादव, आलोक जैन, डॉ.प्रियंका, बिल्किस शेख आदि शिक्षकों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *