Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि पर अपना घर आश्रम में हुआ शिव विवाह संगीत कार्यक्रम, प्रभुजनों ने लिया भक्ति रस का आनंद

हाथरस। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री विष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल द्वारा अपना घर आश्रम, जलेसर रोड परिसर में शिव विवाह संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रम में निवास कर रहे प्रभुजनों को भक्ति, संगीत एवं आनंद की अनुभूति कराना रहा।

कार्यक्रम में भजन गायिका चाहत शर्मा एवं संगीतज्ञ महेश गोस्वामी, राहुल एवं लव द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर प्रभुजनों को समर्पित करते हुए “शिव शंकर को जिसने ध्याया, उसका जीवन धन्य हो आया” सहित अनेक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। भजन गायिका चाहत शर्मा की मधुर आवाज़ पर आश्रम में मौजूद प्रभुजनों ने झूमते हुए नृत्य किया और आत्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, आशु कवि अनिल बोहरे, ओमप्रकाश गुप्ता, चमनेस राजपूत एवं कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल द्वारा श्री विष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल के सभी कलाकारों को पीत वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया गया।

आशु कवि अनिल बोहरे ने आध्यात्मिक काव्य पाठ करते हुए कहा कि “शिव भक्ति मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देती है और सेवा ही सच्चा धर्म है।”

वहीं सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि “अपना घर आश्रम केवल सेवा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रभुजनों के लिए परिवार है। ऐसे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम उनके जीवन में नई ऊर्जा और मुस्कान भरते हैं।”

कार्यक्रम में योगिता शर्मा एडवोकेट, जयशंकर पाराशर, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, जीवन लाल शर्मा, सुरेंद्र बांठिया, श्याम बाबू चिंतन, मनोज नगाइच, बोहरे दिनेश चंद शर्मा, रेनू दीक्षित, प्रिया शर्मा, नीतू शर्मा, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, जयवीर सिंह चौधरी, धनीराम, ध्रुव ठाकुर, अभय चाहर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *