हाथरस। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन हाथरस में भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग श्री धर्मवीर प्रजापति ने जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। भव्य मार्चपास्ट में सशस्त्र पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट, फायर ब्रिगेड, बज्र वाहन एवं मोटरसाइकिल दस्तों की शानदार कदमताल ने समारोह को भव्य बना दिया। पीएसी बैंड की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनते हुए निरंतर सशक्त हो रहा है। चंद्रयान मिशन, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएँ देश की प्रगति का प्रतीक हैं। उन्होंने संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परेड कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल, उनके परिवारजन तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Home
ताजा न्यूज़
गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डीएम व एसपी के संग पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डीएम व एसपी के संग पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




