हाथरस। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जनपद हाथरस में 23 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल रिजर्व पुलिस लाइन, सिकन्द्राराऊ रोड,में आयोजित होगी। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में यह मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के रूप में दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर पूर्ण ब्लैक आउट किया जाएगा। मॉकड्रिल में नागरिकों को जमीन पर लेटकर सुरक्षित शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने की सूचना के लिए पुनः सायरन बजाया जाएगा। इसके पश्चात नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और स्ट्रेचर व एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने का भी प्रदर्शन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मॉकड्रिल को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
Home
ताजा न्यूज़
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन में हवाई हमले से बचाव की होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन में हवाई हमले से बचाव की होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













