हाथरस आज दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को रामेश्वरम बगीचे पर सेवा भारती हाथरस के तत्वाधान में मकर संक्रांति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस पावन पर्व पर संरक्षण ललित किशोर जी अग्रवाल जिला अध्यक्ष डाक्टर बीपी सिंह जी उपाध्यक्ष श्री भंवर सिंह पोरूष नगर अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल मंत्री श्री राजीव आर्य कोषाध्यक्ष ठा, भवतेन्द्र पाल सिंह एवं श्री विजय कुमार जी जैन मयंक जैन सुरेश अग्रवाल बर्तन वाले श्यामवीर सिंह श्रीमती अनु विमल श्रीमती आन्या श्रीमती अलका वाष्र्णेय एवं शिक्षक कु, नेहा कु काजल श्रीमती रेनू शर्मा आदि द्वारा नगला सिंधी एवं नगला अलगरजी एवं बाग बेनीराम के सेवा बस्ती केंद्र के 80 बच्चों को खिचड़ी प्रसादी खिलाकर बिस्किट रेवड़ी गजक चॉकलेट नमकीन आदि अनेक सामग्री वितरण की गयी इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत एवं वंदे मातरम भारत माता की जय आदि गगन भेदी जयकारे लगाकर हर्षोल्ल्लास पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ
Home
ताजा न्यूज़
रामेश्वरम बगीचे पर सेवा भारती हाथरस के तत्वाधान में मकर संक्रांति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया


