Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया, तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया तथा गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई । इस दौरान हिमांशु माथुर क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । इस दौरान परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी । गणतंत्र दिवस परेड में कुल आठ टोली भाग ले रही है, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी व महिला पुलिस, प्रशिक्षु आरक्षी, एनसीसी की टोलियां है । गणतन्त्र दिवस परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन परेड कमान्डर, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक, तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श0पु0 सुशील कुमार होगे । परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, बज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाडियो द्वारा भाग लिया जा रहा है । गणतंत्र दिवस की परेड का ग्रांड रिहर्सल 24 जनवरी को किया जायेगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा रिहर्सल के दौरान आने वाली कमियों को सुधारने एवं परेड में एकरूपता/साज-सज्जा व अनुशासन बनाये रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा 26 जनवरी के मुख्य परेड की तैयारी हेतु प्रतिसार निरीक्षक को परेड ग्राउन्ड एवं पुलिस लाईन की समुचित साज–सज्जा व सफाई हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आने वाले आगन्तुकों के बैठने आदि की व्यवस्था व होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया एवं परेड को मोहक बनाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *