उक्त प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 02 पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है ।
दिनांक 26.12.2025 को इवेंट संख्या 15060 पर कॉलर द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम नूरपुर मे उसके साथ मारपीट करने की सूचना दी थी जिसपर पीआरवी 5698 मौके पर पहुँची तो वहां पर मौजूद लोगो द्वारा पीआरवी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया व पीआरवी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया । उक्त प्रकरण में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जिसके क्रम में आज दिनांक 27.12.2025 पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नूरपुर में हुई घटना से सम्बन्धित 04 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
- राजकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नूरपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
- भोले शंकर पुत्र ध्यानपाल निवासी नूरपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
- महेंद्र पुत्र भोलेशंकर निवासी नूरपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
- गंगाशरण पुत्र ध्यानपाल निवासी नूरपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 387/2025 धारा 121 (1)/132/324 (4)/119(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि० 1984 थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
गिरफ्तार करने वाली टीम के नाम –
व0उ0नि0 श्री राजेश सरोज मय टीम थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।




