Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

कोतवाली सदर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया और कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। अभियुक्त को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेजा गया। फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरपीएम बम्बा से भूतेश्वर बगीची के पास एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनय कुमार, पुत्र दिलीप कुमार, निवासी जागेश्वर मुरसान गेट, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा 12 बोर के कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *