:हाथरस। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समस्त सनातनी संगठनों के युवाओं ने ओम बाबा मंदिर पर एकत्र होकर बाजार होते हुए नगर के बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बस स्टैंड पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि बांग्लादेश में ईशनिंदा के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं उन्हें पेड़ों से लटकाकर जिंदा जलाया जा रहा है तो कहीं मंदिरों और हिंदू बस्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बांग्लादेश सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि “अगर बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे अत्याचार तत्काल नहीं रोके गए, तो हमारा आंदोलन और भी उग्र होगा। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे। प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समस्त सनातनी संगठनों के युवा और नगर के व्यापारी भी उपस्थित रहे।
ग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में पीएम मोहम्मद यूनिस का किया पुतला दहन
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









